बरेली से झुमके की याद लेकर जाते मुकेश जे भारती और प्रोड्यूसर मंजू भारती।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। पिछले 55 सालों से बरेली के बाजार में गुम हुआ झुमका अब मिल गया है। बॉलीवुड के तमाम गीतों में अपनी अलग धाक जमाने वाले बरेली के झुमके को वह मुंबई लेकर जा रहे हैं और वहां पर सभी को दिखाएंगे। यह बातें हाल ही में रिलीज होने वाली फिल्म ‘प्यार में थोड़ा ट्विस्ट’ के एक्टर मुकेश जे भारती और प्रोड्यूसर मंजू भारती ने कही।
अमर उजाला से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह जगह बरेली में फिल्म की शूटिंग के लिए बेहतर लोकेशन है। अगली फिल्म वह बरेली में ही शूट करेंगे और उसमें शामिल होने वाले तमाम कलाकार भी बरेली के होंगे। इससे बरेली के टैलेंट को उभरने का बेहतर प्लेटफार्म भी मिलेगा। बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को ‘झुमका महोत्सव’ के नाम से एक भव्य आयोजन करने का सुझाव दिया है। बॉलीवुड में कॅरियर बनाने की सोच रहे युवाओं को उन्होंने मायानगरी में हुनर के साथ ही धैर्य और लगन के साथ खुद निखारने का सुझाव दिया। बातचीत के दौरान मनोज थपलियाल भी मौजूद रहे। ब्यूरो