फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब परीक्षा केंद्र पर कॉपियों से छेड़छाड़ नहीं आसान

Wed, 28 Feb 2018 08:00 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
विज्ञापन

 परीक्षा केंद्रों पर नकल माफिया अब कॉपियों से छेड़छाड़ नहीं कर पाएंगे। उन्हें इतना मौका ही नहीं मिलेगा कि वे कोई गड़बड़ी कर सकें। दरअसल, इस बार एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने परीक्षा खत्म होते ही कॉपियां संकलन केंद्र भेजने के निर्देश दिए हैं। पहले कॉपियां तीन दिन के भीतर भेजी जाती थीं और इस अवधि में नकल माफिया कॉपियों में अपने मनमाफिक बदलाव कर लेते थे। बरेली और मुरादाबाद मंडल के कॉलेजों के लिए 17 संकलन केंद्र बनाए गए हैं। वैसे हर जिले में एक ही संकलन केंद्र बनाया जाता था, लेकिन कुछ कॉलेजों के केंद्र सेे ज्यादा दूरी होने के कारण समय से कॉपियां पहुंचाने में असमर्थता जताने पर संकलन केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई। पिछले कुछ वर्षों में संकलन केंद्रों पर कॉपियों के साथ छेड़छाड़ होने के मामले सामने आते रहे हैं। पिछले साल ही मुरादाबाद मंडल के एक कॉलेज ने 15 दिन तक कॉपियां  संकलन केंद्र पर नहीं भेजीं। इसे लेकर विश्वविद्यालय ने कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई की थी। इस बार विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में काफी सख्ती बरती जाएगी। कॉलेजों को प्रतिदिन कॉपियां संकलन केंद्र मेें जमा करनी होंगी।

विज्ञापन


ये बनाए गए हैं संकलन केंद्र
रामलुभाई साहनी राजकीय महिला कॉलेज पीलीभीत, राजकीय कॉलेज बीसलपुर, एनएमएसएन दास कॉलेज बदायूं, राजकीय कॉलेज बदायूं, राजकीय रजा कॉलेज रामपुर, प्रेमकिशन खन्ना राजकीय कॉलेज शाहजहांपुर, स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज शाहजहांपुर, जीएसडी कॉलेज ठाकुरद्वारा मुरादाबाद, हिंदू कॉलेज मुरादाबाद, एमजीएम कॉलेज संभल, एसएम कॉलेज चंदौसी (संभल), वर्धमान कॉलेज बिजनौर, गुलाब सिंह हिंदू कॉलेज चांदपुर स्याऊ (बिजनौर), साहू जैन कॉलेज नजीबाबाद (बिजनौर), आरएसएम धामपुर (बिजनौर), रमाबाई अंबेडकर कॉलेज गजरौला (अमरोहा), जेएसएच अमरोहा, बरेली जिले की कॉपियां विश्वविद्यालय परिसर में होटल मैनेजमेंट विभाग में जमा होंगी।

शासन के निर्देश हैं कि नकलविहीन परीक्षाएं कराई जाएं। कॉपियों में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो सके इसलिए प्रतिदिन कॉपियां संकलन केंद्र पर जमा कराने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही करने वाले कॉलेजों पर कार्रवाई की जाएगी। - महेश कुमार, परीक्षा नियंत्रक
विज्ञापन


परीक्षा से पहले सामने आई गड़बड़ी
विश्वविद्यालय की परीक्षा से पहले ही गड़बड़ियां सामने आने लगी हैं। एमकॉम के पेपर का समय ही गलत प्रिंट हो गया है। एमकॉम उत्तरार्द्ध प्रथम प्रश्नपत्र कैच नंबर 1207 कारपोरेट फाइनेंसियल एकाउंटिंग की परीक्षा छह मार्च को होनी है। प्रश्नपत्रों पर इसका समय तीन से छह बजे प्रिंट हो गया है, जबकि यह परीक्षा सुबह सात से दस बजे तक होनी है। अब विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को निर्देश जारी किए हैं कि इसका समय सही कर लें।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
ऑनलाइन प्रवेश पत्र और प्रयोगात्मक परीक्षा की दिक्कत के लिए : 7906201203, 0581-2522203
प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा :  9719393905, 7983069637
उत्तर पुस्तिकाओं के लिए : 9808267479, 7906089425
प्रश्नपत्र के संबंध मे : 9411004511, 7017516406
संकलन के लिए : 9410657748
उड़न दस्ता, केंद्र अधीक्षक, सहायक केंद्र अधीक्षक : 9411221200, 9548533444
परीक्षा नियंत्रक  कार्यालय : 9410430015, 9411006095, 9897845678

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें