फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब काम छोड़कर नहीं भाग सकेंगे ठेकेदार

Wed, 31 Jan 2018 07:25 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
Umesh Gautam
विज्ञापन
ठेकेदार अब काम छोड़कर नहीं भाग सकेंगे। नगर निगम ने ऐसे ठेकेदारों जो ठेका लेने के बाद काम छोड़कर भाग जाते हैं, पर नकेल कसने के लिए विकास कार्यों के लिए ली जाने वाली अर्नेस्ट मनी में दस गुनी बढ़ोत्तरी कर दी है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी में 50 लाख रुपये तक के विकास कार्य ‘डी’ श्रेणी के अंतर्गत आते हैं। इन पर 50 हजार रुपये अर्नेस्ट मनी ली जाती है। यह वह राशि है जब ठेकेदार काम छोड़कर भागता है तो काम देने वाली संस्था उसे जब्त कर लेती है। मगर नगर निगम में अधिकांश विकास कार्य छोटे-छोटे होते हैं और उनकी लागत राशि भी 50 लाख के अंदर ही होती है। ऐसे में ठेकेदार कई बार ठेका लेने के बाद काम छोड़कर भाग जाते थे। इसे देखते हुए नगर निगम ने अर्नेस्ट मनी की राशि में दस गुना इजाफा कर दिया है। अब 50 लाख रुपये के विकास कार्य पर पांच लाख रुपये अर्नेस्ट मनी जमा करनी होगी। इसके अलावा ‘बी’ श्रेणी में 10 लाख, ‘सी’ श्रेणी में 7.5 लाख और ‘डी’ श्रेणी में पांच लाख रुपये तक के विकास कार्य आएंगे। इन श्रेणियों में भी अर्नेस्ट मनी दस प्रतिशत कर दी गई है।

पीडब्ल्यूडी के काम बड़े होते हैं लेकिन नगर निगम में तो अधिकांश काम 50 लाख रुपये से कम के ही होते हैं। ठेका लेने के बाद ठेकेदार गंभीरता से काम करें, इसलिए अर्नेस्ट मनी को बढ़ाकर दस गुना कर दिया गया है। - उमेश गौतम, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें