फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क लगाए निकले तो अब 500 रुपये जुर्माना

विज्ञापन
पैसे - फोटो : pixabay
विज्ञापन

संक्रमण के खतरे को नजरअंदाज करने पर सरकार ने बढ़ाया पांच गुना जुर्माना, तेज हुई चेकिंग

बरेली। तमाम पाबंदी और हिदायत के बाद भी लोग चेहरे पर मास्क, गमछा, दुपट्टे का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। योगी सरकार ने इस मामले में जुर्माना राशि सौ से बढ़ाकर 500 रुपये कर दी है। थानों को भी अधिकतम चालान का निर्देश दिया गया है। चेकिंग और राजस्व वसूली के साथ ही सड़कों पर लोगों की पुलिस से तकरार भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

इन दिनों शहर सामुदायिक संक्रमण जैसी स्थिति में है। बिना मास्क बाहर निकलने पर संक्रमण का खतरा है मगर अब भी कुछ लोग नहीं मान रहे हैं। प्रदेश सरकार ने मॉस्क, गमछा और दुपट्टा आदि मुंह पर न बंधा होने पर कोविड 19 की जुर्माना राशि पांच गुना बढ़ाकर पांच सौ रुपये कर दी गई है। हर थाने को जुर्माना वसूलने के लिए बुकलेट दी गई हैं। पाबंदियों वाले दो दिनों में कोतवाली जैसे थानों से करीब पचास हजार रुपये प्रतिदिन के चालान किए गए।

चालान पर नहीं लिखी रकम, गड़बड़ी का आरोप

विनय कन्नौजिया नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर बरेली पुलिस के जरिये किया गया कोविड-19 का चालान पोस्ट किया है। इसमें चालान पर रकम का उल्लेख नहीं है। कहा है कि लोगों से पांच सौ रुपये वसूले जा रहे हैं और राजकीय कोष में शायद सौ या पचास रुपये ही जमा किए जा रहे हैं। इसमें बड़ी धांधली हो रही है। सोशल मीडिया पर इस तरह के और भी कमेंट हो रहे हैं।

‘शासन ने लोगों के नियन पालन न करने की वजह से कोविड-19 चालान की राशि पांच गुना बढ़ाई है। अधिकारियों ने भी यही जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए हैं। पूरी रकम सरकारी कोष में जमा की जा रही है। कहीं कोई गड़बड़ी की शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।’ - एससी गंगवार, एसपी ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें