बरेली। रोडवेज ने आगरा रूट पर एसी बसों की संख्या एक से बढ़ाकर चार कर दी है। इस रूट पर ट्रेनों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों का ज्यादा दबाव रहता है। अब तक एक एसी बस का संचालन किया जाता था।
परिक्षेत्र की एसी बसों का बरेली-दिल्ली, बरेली-कानपुर, बरेली-लखनऊ, बरेली-आगरा के बीच किया जाता है। आगरा रूट पर अन्य रूटों के मुकाबले ज्यादा यात्री निकलते हैं। बरेली-आगरा और बरेली-कानपुर रूटों पर ट्रेनों की संख्या सीमित है। ऐसे में इन रूटों की बसों पर ज्यादा दबाव रहता है। बरेली से आगरा के लिए अब रोजाना सुबह नौ बजे, दोपहर 12 बजे, अपराह्न 2:30 बजे और रात 10:45 बजे बसों का संचालन किया जाएगा। मार्च के अंत तक रोडवेज को एसी श्रेणी की 10 नई बसें मिलनी हैं। इसके बाद आगरा व कानपुर रूटों पर बसों की संख्या में और इजाफा किया जाएगा। संवाद