फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 की जगह अब 21 को होगी परीक्षा 

Tue, 20 Mar 2018 07:06 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम एक बार फिर बदल गया है। 22 मार्च को होनी वाली परीक्षा अब एक दिन पहले 21 मार्च को होगी। इससे पूर्व भी बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने पहले जो परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया था, उसमें छुट्टी के दिन परीक्षा डेट तय हो जाने से उसमें परिवर्तन किया गया था। बीएसए चंदना राम इकबाल यादव ने बीईओ को दिए निर्देश में कहा है कि मोहम्मद हजरत अली के जन्म दिवस का अवकाश 21 की जगह 31 मार्च कर दिया गया है। इसकी वजह से परीक्षा कार्यक्रम में भी बदलाव किया गया है। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 22 से 24 मार्च तक होगा। उन्होंने सभी स्कूलों के रिजल्ट 27 मार्च तक तैयार कर 28 तक वितरित कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें