फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भुता में पंखिया गैंग से मुठभेड़, गोली मारकर बदमाश और दो साथी पकड़े

विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया बदमाश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

सिपाही भी घायल, देशी रायफल और दो तमंचे बरामद, एसपी देहात पहुंचे

भुता (बरेली)। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम सिंघाई कलां में बुधवार देर रात पुलिस और पंखियां गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने एक बदमाश को पैर में गोली मारकर और उसके दो साथियों को दौड़कर पकड़ लिया। एक सिपाही को भी गोली लगने से घायल बताया गया है।
विज्ञापन

एसपी देहात डॉ. संसार सिंह के मुताबिक भुता के गांव खरिया संपतपुर मार्ग किनारे खेत में कुछ बदमाश लूट की योजना बना रहे थे। सूचना पर थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह, एसएसआई अजब सिंह, दरोगा सुभाष चंद्र पुलिस टीम संग पहुंचे तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। एक गोली सिपाही पवन कुमार के हाथ में लगकर निकल गई। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से फतेहगंज पूर्वी के गांव नगरिया कला निवासी आलिम घायल हो गया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने आलिम के दो अन्य साथियों अंगने कश्यप और चंद्रसेन उर्फ रामलड़ैते को पकड़ लिया। ये दोनों फतेहगंज पूर्वी के गांव जिगनिया सादिक अली के रहने वाले हैं। इनके पास से एक देशी रायफल, दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक तीनों पंखिया गैंग के शातिर बदमाश हैं, इनके विरुद्ध थाना फतेहगंज पूर्वी और फरीदपुर में लूट व डकैती के कई मुकदमे दर्ज हैं। इन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें