फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: अब टाट-पट्टी नहीं, मेज-कुर्सी पर बैठेंगे हरुनगला स्कूल के बच्चे, शिक्षक के प्रयासों से बदली तस्वीर

Wed, 14 Jan 2026 02:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
शिक्षक जाकिर हुसैन - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बरेली के प्राथमिक विद्यालय हरुनगला द्वितीय (नगर क्षेत्र) में शिक्षा के स्तर के साथ-साथ अब सुविधाओं की सूरत भी बदल गई है। विद्यालय में वर्षों से फर्श पर बैठकर पढ़ने के लिए मजबूर बच्चों को अब ठंड और गर्मी में जमीन पर नहीं बैठना होगा। यह मुमकिन हुआ है प्रदेशभर में मॉडल गुरु और अपनी टीएलएम कला के लिए मशहूर शिक्षक जाकिर हुसैन के प्रयासों से।
विज्ञापन


जाकिर हुसैन ने विद्यालय की समस्या को अपनी पहचान और मेहनत के दम पर दूर करने का बीड़ा उठाया। उन्होंने आईडीबीआई बैंक से संपर्क कर बच्चों की समस्या को साझा किया। उनकी अपील पर बैंक के मैनेजर चंचल चौधरी ने स्वयं विद्यालय का भ्रमण किया। जब उन्होंने देखा कि बच्चे कड़ाके की ठंड में जमीन पर बिछी दरियों पर बैठने को मजबूर हैं, तो उन्होंने तुरंत सहायता के लिए हाथ बढ़ाया। बैंक की ओर से सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत विद्यालय को 30 जोड़ी मेज और कुर्सी जिससे अब बच्चे उस पर बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे। सात सीलिंग फैन दिए गए हैं ताकि गर्मियों में बच्चों को उमस और गर्मी से राहत मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें