बरेली। दुगनपुर स्टेशन यार्ड में ब्लॉक खत्म होने के बाद अब 27 जून से तीन जुलाई तक मुरादाबाद रेल मंडल के रुड़की-देवबंद रेलखंड में ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान दिल्ली-देहरादून, देहरादून-सहारनपुर समेत अन्य रूटों पर 22 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। 18 ट्रेनों का रूट बदला गया है। 16 ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा। इनमें 19 ट्रेनें ऐसी हैं जो बरेली होकर गुजरती हैं। बरेली होकर गुजरने वालीं 14 ट्रेनों का रूट बदला गया है और पांच ट्रेनों को दो घंटे तक देरी से चलाया जाएगा।
04517 गोरखपुर-चंडीगढ़ विशेष ट्रेन 28 जून को, 14617 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 30 जून से दो जुलाई तक, 14673 शहीद एक्सप्रेस को एक जुलाई को, 14649 सरयू-यमुना एक्सप्रेस 30 जून से दो जुलाई तक, 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस एक जुलाई को, 04624 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी विशेष ट्रेन 30 जून को, 12326 गुरुमुखी एक्सप्रेस 29 जून को, 12358 अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस 27 जून को, 12318 अकालतख्त एक्सप्रेस 28 जून से दो जुलाई तक, 12317 अकालतख्त एक्सप्रेस 30 जून को, 04529 वारणसी-बठिंडा विशेष ट्रेन 29 जून को, 04679 गुवाहटी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष ट्रेन एक जुलाई को, 05656 गुवाहटी-जम्मूतवी विशेष ट्रेन एक जुलाई को परिवर्तित रूट मुरादाबाद-मेरठ-सहारनपुर के रास्ते चलाया जाएगा।
14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस 27 से 30 जून तक 1:30 घंटे, 04212 चंडीगढ़-वाराणसी विशेष ट्रेन 30 जून को दो घंटे, 14618 अमृतसर-बनमंखी एक्सप्रेस दो व तीन जुलाई को 45 मिनट, 12358 अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस एक जुलाई को 15 मिनट और 22552 जालंधर सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस 30 जून को 30 मिनट देरी से चलाई जाएंगी।