बरेली। विद्युत निगम का अनुरक्षण माह सोमवार से शुरू हो गया। अब 14 अक्तूबर तक रोज पांच-पांच घंटे बिजली कटौती झेलने के लिए तैयार रहिए। राहत की बात इतनी है कि कटौती से 48 घंटे पहले उपभोक्ताओं को इसकी सूचना दे दी जाएगी।
11 केवी वर्टिकल के अधिशासी अभियंता नितिन कुमार ने बताया कि अनुरक्षण माह के पहले दिन सिविल लाइंस प्रथम के बेसू प्रथम व द्वितीय समेत सर्किट हाउस, स्टेशन रोड, शाहदाना उपकेंद्र के शास्त्री मार्केट, कांकरटोला, मठ की चौकी, बजरिया इनायतगंज फीडरों पर काम हुआ।
इस दौरान सुबह 11 से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। हालांकि, पहले से कटौती की जानकारी न होने से अभियंताओं व कर्मचारियों के पास उपभोक्ताओं की कॉल आती रहीं। मुख्य अभियंता का निर्देश है कि व्हाट्सएप ग्रुप पर भी कटौती की जानकारी समय और तारीख के साथ साझा करें। संवाद