फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रक्षा पेंशनर्स की सभी जानकारी होगी ऑनलाइन

Tue, 25 Apr 2017 01:25 AM IST
बरेली जिला, उत्तर प्रदेश, भारत
विज्ञापन
अब रक्षा पेंशनर्स की सभी जानकारी होगी ऑनलाइन - फोटो : Now all the information of defense pensioners will be online
विज्ञापन
 बरेली के कारगिल हॉल में आयोजित 146वीं रक्षा पेंशन अदालत में आए रक्षा लेखा अपर महानियंत्रक उपेंद्र साह ने कहा कि रक्षा मंत्रालय अपने पेंशनरों की समस्याआें के निराकरण के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए आगे कदम भी बढ़ाए जा रहे हैं। पेंशन से जुड़ी समस्याआें के लिए वेबसाइट शुरू हो गई है। इसमें न केवल शिकायतें दर्ज होंगी, बल्कि समयावधि में उसका निराकरण भी कर दिया जाएगा। पेंशन स्वीकृति से जुड़े कई कार्यों को डिजिटल किया गया है, आगे लगभग सभी कार्य ऑनलाइन हो जाएंगे। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पारिवारिक पेंशन के संबंध में लोगों को दिक्कत आती है, क्याेंकि किसी का नाम गलत होता है तो किसी की जन्म तिथि। इसके लिए ड्यूअल नेम नोटिफिकेशन शुरू किया जाएगा, जिससे महिलाओं के घर और कागज के नाम दोनों ही डॉक्यूमेंट में सम्मिलित हो जाएं। उन्होंने कहा कि वन रैंक वन पेंशन का तीन चरण में भुगतान हो चुका है। 11 हजार करोड़ रुपए बांटा जा चुका है। उपेंद्र साह ने बताया कि सेवाआें को सुनिश्चित कराने के लिए रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पेंशन) इलाहाबाद के अधीन www.pcdapension.nic.in वेबसाइट है। पेंशन में यह वेबसाइट शिकायतों को ऑनलाइन दाखिल करने की सुविधा देगा और इसका निराकरण भी करेगा। रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक प्रवीन कुमार ने रक्षा पेंशनराें व रक्षा सिविलियनों की पेंशन संबंधित समस्याआें के निराकरण के लिए नए प्रोजेक्ट के बारे में बताया। इस दौरान यूबी एरिया के जीओसी ले. जनरल एके पांडेय, सीओएस मेजर जनरल आरके भारद्वाज, डीआर नेगी, जेपी पांडेय, बिग्रेडियर एएन झा व अन्य कई शामिल रहे। 
विज्ञापन

रक्षा पेंशनर्स एक नजर-- 
देश में पेंशनर्स 27 लाख
यूपी में पेंशनर्स 2.25 लाख
बरेली में पेंशनर्स 9 हजार
बैंक से जुड़े हैं 20.57 लाख
ट्रेजरी से जुड़े हैं 58000 
डाक विभाग से जुड़े हैं 8000   
85 हजार करोड़ रुपए से अधिक है पेंशन बजट
अब तक 145 पेंशन अदालत में 56033 मामले आएं 
55744 मामलों का निस्तारण हुआ
289 मामले निस्तारण के इंतजार में हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें