फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश वसीम गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; 14 मुकदमे हैं दर्ज

Tue, 05 May 2026 12:04 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में बारादरी थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार देर रात शातिर बदमाश वसीम अहमद को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक वसीम के खिलाफ गोकशी, लूट, डकैती और गैंगस्टर आदि के 14 मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन


बारादरी थाने के इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि रात में हरूनगला भरतौल रोड पर पुलिस के गश्ती दल को संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया तो उसे टोका गया। उसने पुलिस टीम पर दो फायर कर भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ में पता लगा कि वह शहर के सेमलखेड़ा निवासी वसीम अहमद है। उसके पास तमंचा और कारतूस आदि बरामद किए गए। सीओ हाईवे शिवम आशुतोष ने बताया कि आरोपी वसीम के खिलाफ गोकशी, लूट और डकैती आदि के कई मुकदमे दर्ज हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें