बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के चर्चित पशु तस्कर सलीम हड्डी को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया। सलीम के खिलाफ बारादरी थाने में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि जगतपुर चौकी प्रभारी सनी चौधरी 15 अगस्त की रात टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। हास मियां की मजार के पास उन्होंने पशु तस्कर सलीम हड्डी को पकड़ लिया। सलीम से पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किया।
सलीम कई बार पशु कटान के मामले में जेल जा चुका है। जमानत पर छूटने के बाद वह मुंबई में फल का ठेला लगा रहा था। घर लौटने के बाद फिर पशु तस्करी की फिराक में घूम रहा था। ब्यूरो