फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पूरनपुर मंडी में अव्यवस्थाओं पर तीन खरीद एजेंसियों को नोटिस

विज्ञापन
पूरनपुर मंडी में धान खरीद का निरीक्षण करती जिला खाद्य विपणन अ​धिकारी प्रज्ञा शर्मा। स्रोत- विभा
विज्ञापन
पीलीभीत। पूरनपुर मंडी में धान खरीद और तौल के दौरान संसाधनों की कमी और अव्यवस्थाएं सामने आने पर प्रशासन ने सख्ती की है। शनिवार को निरीक्षण करने पहुंचीं जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा को मंडी में कई खामियां मिलीं।
विज्ञापन

कहीं धान भरने के लिए बोरे कम थे तो कहीं डस्टर और मशीनों से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। किसानों ने भी अपनी परेशानियां अधिकारियों के सामने रखीं। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएफएमओ ने तीन खरीद एजेंसियों के जिला प्रबंधकों और मंडी सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही संसाधनों की कमी तत्काल दूर कर सोमवार से नियमित रूप से धान खरीद कराने के निर्देश दिए हैं।
पूरनपुर मंडी में धान खरीद की स्थिति और किसानों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लेने के लिए डीएफएमओ प्रज्ञा शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान खरीद केंद्रों पर व्यवस्थाओं की पड़ताल की गई। निरीक्षण में कहीं बोरों की कमी मिली तो कहीं डस्टर और मशीनों से संबंधित समस्याएं सामने आईं। इन कमियों के कारण धान की खरीद और तौल की प्रक्रिया प्रभावित होने की शिकायतें मिलीं। निरीक्षण के दौरान मौजूद किसानों ने भी अपनी समस्याएं खुलकर बताईं। किसानों ने खरीद प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों और संसाधनों की कमी से होने वाली परेशानियों की ओर अधिकारियों का ध्यान खींचा। मंडी में खरीद संबंधी व्यवस्थाएं दुरुस्त न मिलने पर डीएफएमओ ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें