फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आसरा आवासों पर कब्जा करने वालों को नोटिस

विज्ञापन
बहेड़ी। देवरनियां मे आसरा आवासों की जांच करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम
विज्ञापन
राजस्व विभाग ने दो दिन में खाली करने की दी मोहलत
विज्ञापन

बहेडी/देवरनियां। नगर पंचायत देवरनियां में बेसहारा लोगों के लिए बने आसरा आवासों पर अपात्रों ने कब्जा कर लिया है। नगर पंचायत प्रशासन ने कब्जा जमाए लोगों को नोटिस जारी कर दो दिन में आवास खाली कराने के लिए निर्देश दिया है। एसडीएम की सख्ती के बाद नगर पंचायत प्रशासन भी जाग गया है।
नगर पंचायत देवरनियां के कस्बा मुंडिया जागीर में बेसहारा लोगों के लिए कई वर्षों पूर्व आसरा आवास कॉलोनी का निर्माण कराया गया था। इस पर अपात्रों ने कब्जा कर लिया। इसको लेकर एसडीएम ने नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ बैठक कर आसरा आवासों को अवैध कब्जे से मुक्त न कराए जाने को लेकर काफी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने आदेश दिए थे कि नोटिस जारी कर दो दिन के अंदर अवैध कब्जे खाली कराए जाएं। एसडीएम की सख्ती के बाद नगर पंचायत प्रशासन जागा और आनन फानन में नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी अंकित कुमार ने बताया कि आसरा आवास कॉलोनी में 84 आवास हैं, जिनमें 35 लोगों को ही ये आवास आवंटित हुए थे। अन्य 49 लोग अवैध रुप से कब्जा जमाए हुए हैं। शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर सभी लोगों को नोटिस दिया गया है।

दो दिन के अंदर आसरा आवासों से कब्जे नहीं हटे तो वह सख्त एक्शन लेंगी।
- इशिता किशोर, एसडीएम बहेड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें