बरेली। चीनी मिल पर किसानों का करोड़ों रु़पये बकाया है। बकाया भुगतान को लेकर किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर पिछले दिनों जिला प्रशासन ने आरसी जारी की थी। अब एसडीएम ने आरसी का हवाला देते हुए चीनी मिल प्रशासन को नोटिस जारी कर 15 दिन मेें भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।
बहेड़ी और नवाबगंज की चीनी मिलों पर करीब 200 करोड़ रुपये किसानों का बताया आ रहा है। ऐसे में इन चीनी मिलों को संबंधित एसडीएम ने नोटिस जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 15 दिन के अंदर किसानों का संपूर्ण भुगतान करें। चीनी मिल की संपत्ति कुर्क करने, बैंक खाते सीज करने आदि की कार्रवाई की जाएगी। किसान रमेश, उमाशंकर ने कहा कि बच्चों की फीस, खाद-बीज की खरीदारी और अन्य जरूरतों के लिए पैसे की जरूरतें हैं, लेकिन चीनी मिल अभी भी टालमटोल कर रही है। नवाबगंज एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि नोटिस जारी किया है। चीनी मिल प्रशासन को 15 दिन का समय दिया है। संवाद