फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कम कर वसूली पर सात निरीक्षकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा में नगर निगम कर वसूली के मामले में पिछड़ गया है। सितंबर की समीक्षा में ई-श्रेणी थी अब ए श्रेणी में आने के लिए कार्रवाई का शिकंजा कसा जा रहा है। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्र ने सात कर निरीक्षकों को नोटिस जारी किया है। अगर अक्तूबर की समीक्षा में सुधार नहीं हुआ तो दंडात्मक कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि भले ही डाटा बेस में संशोधन की वजह से अप्रैल, मई, जून व जुलाई में वसूली प्रभावित हुई हो, लेकिन हर हालत में पिछले साल से अघिक वसूली की जानी है। पिछले साल नवंबर तक 23 करोड़ रुपये की कर वसूली हुई। इससे अधिक वसूली का लक्ष्य है। अभी तक 18 करोड़ रुपये वसूली हुई है। वसूली में लापरवाह सात निरीक्षकों को नोटिस दिए गए हैं। दिवाली के बाद नोटिस का जवाब देना होगा और जवाब के परीक्षण के बाद कार्रवाई होगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें