फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पंचायत सचिव को हिसाब न देने पर नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मझगवां विकास खंड की ग्राम पंचायत किदौना में विकास कार्यों के नाम पर निकाले गए 8 लाख 71 हजार 265 रुपये हिसाब न मिलने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने पंचायत सचिव को नोटिस जारी किया। तीन दिन में स्पष्टीकरण न देने पर वसूली की कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने ग्राम पंचायत सचिव राजीव आनंद को नोटिस भेजकर बताया कि गांव में हैंडपंप रिपेयरिंग व इंटरलॉकिंग कराने के नाम पर ये धनराशि खर्च कर दी गई। इसकी न ही प्रशासनिक स्वीकृति ली गई और न ही टेंडर प्रक्रिया को पूरा किया गया। बिल सीधे पंचायत के खाते में भुगतान कर दिया गया। सचिव को प्रथम दृष्टया जिम्मेदार माना गया है। ग्राम पंचायत में हैंडपंप कहां सुधरे इसकी जानकारी भी पंचायत सचिव नहीं दे पाए साथ ही जिस फर्म से मरम्मत का सामान लिया गया उसके बिल पर दस्तखत नहीं किए। इंटरलॉकिंग के चार बिलों पर प्रधान व सचिव के दस्तखत नहीं मिले।

प्रधान के घर पर है पंचायत भवन का कंप्यूटर
विकास कार्यों के नाम पर आहरित धनराशि का बिल प्रधान के घर में रखे जिस कंप्यूटर से बनाया गया, इसके बारे में जिला पंचायत राज अधिकारी ने प्रधान से जवाब मांगा था तो प्रधान ने लिखित तौर पर बताया था कि पंचायत भवन में चोरी हो जाती है इसलिए कंप्यूटर घर पर है, इसे पंचायत भवन में रखवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें