फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बहेड़ी, नवाबगंज व सेमीखेड़ा मिलों को नोटिस, जारी होगी आरसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले की तीन चीनी मिलें गन्ना किसानों के 239 करोड़ रुपये दबाए बैठी हैं। किसान चीनी मिलों से लेकर विभाग तक चक्कर लगा रहे हैं, पर उनको राहत नहीं मिल पा रही है। इसको लेकर को गन्ना विभाग ने बहेड़ी, नवाबगंज व सेमीखेड़ा चीनी मिलों को नोटिस जारी किया है। साथ ही गन्ना विभाग ने गन्ना आयुक्त को आरसी जारी करने के लिए पत्राचार किया है। साथ ही, आरसी जारी करने के लिए गन्ना आयुक्त से पत्राचार भी किया है।
विज्ञापन

बहेड़ी की केसर चीनी मिल पर किसानों के 175 करोड़, नवाबगंज की ओसवाल चीनी मिल पर 59 करोड़ तो सेमीखेड़ा चीनी मिल पर पांच करोड़ रुपये बकाया हैं। नवाबगंज की ओसवाल चीनी मिल ने तो बीते वर्ष का 20 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान गन्ना किसानों को नहीं किया है। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि तीनों मिलों को नोटिस जरी किया गया है। आरसी के लिए गन्ना आयुक्त से पत्राचार भी किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें