फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आसरा आवास कॉलोनी में रह रहे अपात्रों को भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रिठौरा। कस्बे के आसरा आवास कॉलोनी में रह रहे 45 अपात्रों को नगर पालिका के ईओ ने बुधवार को नोटिस भेजा है। कस्बे की मीना वर्मा, उषा, राजश्री आदि ने बताया कि आसरा आवास कॉलोनी में छह वर्ष पूर्व 192 आवास बनाए गए थे। उसमें से 45 को छोड़कर बाकी को आवंटित कर दिया गया था। अब इन आवासों पर अपात्रों ने कब्जा कर लिया है। अमर उजाला ने बुधवार को कब्जे की खबर को प्रमुखता से छापा तो नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आ गया। अधिशासी अधिकारी अंकित कुमार गंगवार ने नोटिस चस्पा करवाकर तीन दिन में आवासों को खाली कराने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें