फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रधानाध्यापक और एनजीओ को जारी हुआ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फरीदपुर के परा मोहल्ला स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में मिड-डे मील में कीड़े (सूड़ियां) निकलने के मामले में प्रधानाध्यापक और एनजीओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। खंड शिक्षा अधिकारी के स्थलीय निरीक्षण में कीड़े निकलने की पुष्टि हुई थी। इस रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने दोनों को नोटिस थमाया है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार खाने में सूड़ी निकलने के मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील मोहन जौहरी और भोजन की आपूर्ति करने वाले स्वयंसेवी संगठन अशर्फी ग्रमोद्योग को नोटिस जारी हुआ है। इन्हें तीन दिनों में स्पष्टीकरण देना होगा। खंड शिक्षा अधिकारी तौसीफ अहमद की रिपोर्ट व प्रकरण के फोटो व वीडियो को आधार मानते हुए दोनों को नोटिस दिया गया है।
विद्यालय के मिड-डे मील में कीड़े मिले हैं। यह बीईओ की रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ है। भोजन की आपूर्ति करने वाले एनजीओ और विद्यालय के प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -संजय सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें