फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ऑनर किलिंग का सच तलाशने की कवायद बेहद सुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग के मामले में पुलिस की कार्रवाई बेहद सुस्त गति से चल रही है। पुलिस का तर्क है कि कोई तहरीर ही नहीं दे रहा है। किशोरी के घरवालों को तलाश करने की भी कोशिश नहीं की गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने शिकायत की थी कि उसकी प्रेमिका को उसके परिजनों ने 27 मार्च की रात जान से मार दिया था। रात के अंतिम पहर में रामगंगा के किनारे शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक ने आईजीआरएस के जरिये शिकायत की थी। रविवार को हरकत में आई भमोरा पुलिस ने जांच शुरू की पर अभी तक छात्रा के परिजनों तक नहीं पहुंच सकी है। एसपी साउथ मानुष पारीक ने बताया कि किशोरी के परिजनों की तलाश हो रही है। उनके मिलने पर सच्चाई पता कर कार्रवाई की जाएगी। युवक ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें