फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों में मानकों की अनदेखी पर नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर अव्यवस्था की मिल रही शिकायतों पर शुक्रवार को नोडल अफसर डाॅ. लईक अंसारी ने औचक निरीक्षण किया। सिग्मा, संगीता, मेडिसिटी मैक्स, वर्मा अल्ट्रासाउंड सेंटर पर खामियां मिलने पर नोटिस जारी किया और व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डॉ. लईक के मुताबिक निरीक्षण में सेंटरों पर कई अनियमितता मिली। इसमें आवश्यक अभिलेखों का अधूरा रखरखाव, मशीनों संबंधी दस्तावेज की कमी, निर्धारित मानकों का पालन न होना आदि शामिल रहे। संचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब तलब किया गया है। अगर खामियों पर संतोषजनक नहीं मिला तो कार्रवाई हाेगी। बताया कि सभी डायग्नोस्टिक सेंटरों को निर्धारित मानकों का पालन जरूरी है। लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें