फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों को बेवक्त और घटिया खाना देने के मामले में नोटिस जारी

विज्ञापन
demo photo - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

तीन सौ बेड अस्पताल में नया टेंडर होने के बाद भी नहीं सुधरी खाने की व्यवस्था

बरेली। कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों ने देर से और घटिया खाना सप्लाई करने का वीडियो वायरल किया तो सीएमओ ने फर्म को नोटिस जारी कर दिया है। फर्म को समय से और मेन्यू के अनुसार बेहतर खाना उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। सुधार न होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। वायरल वीडियो के बाद बुधवार को अस्पताल में साफ-सफाई भी कराई गई।
विज्ञापन

तीन सौ बेड कोविड अस्पताल में भर्ती संक्रमितों ने मंगलवार को वीडियो और फोटो वायरल कर सिस्टम की पोल खोली थी। उनका कहना था कि लोगों ने गुटखा और पान आदि खाकर वॉश बेसिन में थूक दिया है। इससे वे चोक हैं। साफ-सफाई न होने से स्वस्थ होने के बजाय और बीमार होने की आशंका जताई थी। साथ ही, दोपहर तक खाना न मिलने का भी आरोप लगाया था। मामला सुर्खियों में आया तो आनन-फानन में सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल ने फर्म को नोटिस देने की बात कही। बताया कि चार दिन पहले ही नई फर्म का टेंडर हुआ है। उसे समय से और बेहतर खाना मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, भविष्य में व्यवस्था न सुधरने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

मेन्यू के अनुसार ही सप्लाई कर रहे खाना, नाश्ता

कोविड अस्तपाल में खाना, नाश्ता सप्लाई करने वाले फर्म संचालक का कहना है कि वह मेन्यू के हिसाब से ही भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। बताया कि पहले डॉक्टर का पांच सौ रुपये, संक्रमितों का सौ रुपये और क्वारंटीन हुए लोगों का 80 रुपये का भोजन, नाश्ता दिए जाने के लिए प्रतिदिन भुगतान होता था। अब यह राशि काफी कम हो गई है। डॉक्टर को 310 रुपये, संक्रमित को 80 रुपये और क्वारंटीन लोगों को 70 रुपये में ही दो टाइम का खाना और सुबह का नाश्ता देना होता है। हालांकि, दर कम होने के बाद भी वह बेहतर गुणवत्तायुक्त खाने की सप्लाई कर रहे हैं। मेन्यू में दूध, फल और मिठाई का जिक्र नहीं है।

किन्नर ने डॉक्टर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

बरेली। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज कराने पहुंची एक किन्नर ने डॉक्टर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वह अस्पताल गई तो डॉक्टर उसके साथ सही से बात नहीं कर रहा था। इलाज के बजाय छेड़छाड़ कर रहा था। इस पर उनमें कहासुनी हुई और फिर वह वहां से चली गई। किन्नर ने संबंधित प्रकरण की कहीं कोई शिकायत नहीं की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें