फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नोटिस, बिल और ऑनलाइन... तीनों में दिख रहा अलग-अलग गृहकर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जीआईएस सर्वे के बाद गृहकर के बिलों में अलग-अलग तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं। अब एक ही आईडी पर अलग-अलग गृहकर के मामले सामने आ रहे हैं। कर विभाग की ओर से जारी बिल और नोटिस में अलग-अलग रकम दर्शायी गई है। वहीं, ऑनलाइन रिकॉर्ड में भी गृहकर अलग दर्शाया गया है। नगर निगम के पूर्व उपसभापति व वार्ड छह के मौजूदा पार्षद छंगामल मौर्य ने महापौर और नगर आयुक्त से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

छंगामल मौर्य ने बताया कि आजाद नगर निवासी सुषमा शर्मा को भेज गए नोटिस में कर विभाग ने बकाया और चालू डिमांड की रकम 35,510 रुपये दिखाई है। उन्होंने नगर निगम से इसका बिल निकलवाया तो उसमें 35,177 रुपये दर्ज हैं। इसके बाद वह कंप्यूटर रूम में बिल जमा करने पहुंचीं तो ऑनलाइन 37 हजार रुपये बिल दिख रहा था। पूर्व उपसभापति ने निगम पर लोगों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आंदोलन करने की बात कही। वार्ड 74 घेर शेख मिट्ठू के सपा पार्षद सलीम अहमद ने भी बिलों में गड़बड़ियों का मामला उठाया।वर्जन

नोटिस और जारी बिल में अंतर हो सकता है। नोटिस निर्धारित समय तक का होता है, जबकि बिल बढ़ता रहता है। शिकायत आने पर उसका समाधान किया जाएगा। - प्रदीप कुमार मिश्र, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी
विज्ञापन

शिविर में 17.59 लाख की हुई वसूली
वार्ड 23 इंदिरानगर में पार्षद सतीश चंद्र कातिब के कैंप कार्यालय में बृहस्पतिवार को गृहकर शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान 17.59 लाख की वसूली हुई। साथ ही, छह आपत्तियां और स्वकर निर्धारण के 36 आवेदन भी आए। इनमें से 29 मामले निस्तारित किए गए। 11 मामलों का निस्तारण शेष है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें