Notbandi not become organically caused, be alert
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
कमिश्नर प्रमांशु कुमार और डीआईजी आशुतोष कुमार ने संयुक्त रूप से मासिक समीक्षा बैठक में कहा कि नोटबंदी के मामले में प्रशासनिक और पुलिस के स्तर पर कानून व्यवस्था पर नजर रखनी है। किसी भी हालत में कानून व्यवस्था खराब न हो। एटीएम और बैंक के स्तर पर भीड़ को नियंत्रित किया जाए। भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात हो। बैंकों में धनराशि पर नजर रखी जाए, कहीं कालाबाजी हो रही हो, वहां कार्रवाई करें।
कमिश्नरी में डीएम और एसएसपी के साथ समीक्षा बैठक में कमिश्नर ने कहा कि कुछ शरारती तत्व नोटबंदी को लेकर माहौल खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे लोगों पर नजर रखें और वह माहौल खराब करने की साजिश करें तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
समीक्षा बैठक में कमिश्नर ने कहा कि विधानसभा चुनाव आचार संहिता से पहले अधिकारी निर्माण और विकास कार्यों को शुरू करा दें। आचारसंहिता लगने के कारण छह माह तक विकास तथा निर्माण कार्य रुक सकते हैं। निर्माण और विकास कार्यों में लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने समय से किसानों को गन्ने का भुगतान कराने के निर्देश दिए। भुगतान न करने वाली मंडल की चीनी मिलों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। मंडल के सभी डीएम और कप्तान बैठक में मौजूद थे।