फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी और टनकपुर के लिए बसों का आवागमन सामान्य

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हरिद्वार के लिए दो बसें और बढ़ीं पर देहरादून के लिए अभी सिर्फ दो बसें

बरेली। उत्तराखंड के लिए रोडवेज बसों के आवागमन की स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। फिलहाल बरेली से हल्द्वानी और टनकपुर के बीच बसों के संचालन की दोनों ओर से बंदिशें खत्म हो गई हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 के चलते बंद उत्तराखंड सीमा पिछले माह के आखिर में ही खुली। पहले हल्द्वानी, टनकपुर, हरिद्वार और देहरादून के लिए कुल 13 रोडवेज बसों के संचालन की अनुमति उत्तराखंड सरकार ने दी थी। पिछले सप्ताह हल्द्वानी के लिए दोनों तरफ से पांच-पांच बसें और बढ़ा दी गईं। अब स्थिति यह है कि बरेली से हल्द्वानी और हल्द्वानी से बरेली के लिए जरूरत के अनुसार बसें चलाई जाने लगी है।
इसी तरह टनकपुर के लिए भी बसों के संचालन की स्थिति सामान्य हो गई है। हरिद्वार के लिए अब चार बसें संचालित हो रही हैं। पहले दो ही बसें चल रही थीं, लेकिन देहरादून के लिए अभी बसें नहीं बढ़ाई गई हैं। देहरादून के लिए बरेली से दो ही बसें चल रही हैं। बरेली डिपो के एआरएम कार्मिक चीनी प्रसाद ने बताया कि हल्द्वानी और टनकपुर के बीच दोनों ओर से जरूरत के मुताबिक बसों का आवागमन शुरू हो गया है। हरिद्वार के लिए दो बसें और बढ़ा दी गई हैं, लेकिन देहरादून के लिए अभी दो ही बसें चल रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें