बरेली। पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, चौबारी में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मी शिव कुमार के साथ हुए अन्याय को लेकर शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मोर्चा खोल दिया है। परिषद के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर शिव कुमार को पुनः परिचारक के पद पर बहाल करने की मांग की है। मंडल अध्यक्ष हरि ओम शर्मा और जिलाध्यक्ष हरी शंकर का आरोप है कि 13 जनवरी को शिव कुमार की नियुक्ति नियमानुसार परिचारक पद पर हुई थी, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने बिना किसी लिखित आदेश या ठोस कारण के उन्हें जबरन चौकीदार बनाने का प्रयास किया जा रहा है। परिषद की मांग की है कि दोषियों के खिलाफ जांच हो और शिव कुमार को उनके मूल पद पर वापस रखा जाए।