फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शिवोहम में दिखेगा आस्था का आधुनिक और भव्य रूप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तकनीक के इस दौर में युवा पीढ़ी भक्ति को नए और ऊर्जावान अंदाज में अपना रही है। भजन क्लबिंग जहां पारंपरिक भक्ति आधुनिक संगीत, बीट्स, लाइट्स और तकनीक के साथ एक नई ऊर्जा में ढल जाती है, वह अब बरेली में अपने भव्य स्वरूप में दस्तक देने जा रही है। इस उभरते ट्रेंड को पहचानते हुए अमर उजाला लेकर आ रहा है एक अनोखा आध्यात्मिक अनुभव तिरंगा अगरबत्ती प्रस्तुति शिवोहम... जो 26 फरवरी को शाहजहांपुर रोड स्थित कॉम्पिटेंट इंटनेशनल सिटी के मैदान में आयोजित होगा। शिवोहम कोई साधारण म्यूजिकल कॉन्सर्ट नहीं है, बल्कि भक्ति, संस्कृति और आत्मिक जागरण का एक विराट उत्सव है। यह आयोजन नाथनगरी की धार्मिक चेतना और गहरी आस्था से सीधे जुड़ता है। शिवोहम श्रद्धा को एक नए आधुनिक और भव्य रूप में प्रस्तुत करेगा। इस दिव्य आयोजन में प्रवेश करते ही कैलाश मानसरोवर से प्रेरित भव्य साज-सज्जा, दिव्य प्रकाश व्यवस्था और मनभावन ध्वनियां अविस्मरणीय अनुभव कराएंगी।
विज्ञापन

आस्था और आधुनिक तकनीक के इस अद्भुत संगम में 12 ज्योतिर्लिंग के एआई दर्शन और उनके पवित्र धामों के साक्षात्कार का सुअवसर मिलेगा। इस ऐतिहासिक आयोजन के टिकट District App पर उपलब्ध हैं। सीटें सीमित हैं, इसलिए देर न करें। अभी सीट बुक कर इस दिव्य उत्सव का हिस्सा बनें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें