पुलिस ने दरवाजे पर चस्पा किया वारंट
मौलाना तौकीर रजा को तलाशने में नाकाम रही पुलिस मोहल्ला सौदागरान स्थित उनके घर पहुंची। वहां ताला लटका मिला तो दरवाजे पर वारंट की प्रति चस्पा कर दी। सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि टीम अब भी मौलाना की तलाश कर रही है। मंगलवार को जो भी स्थिति होगी, कोर्ट के समक्ष रखा जाएगा।
मौलाना तौकीर रजा के सभी मोबाइल नंबर बंद हैं। उनके परिचितों व रिश्तेदारों के नंबरों के सहारे पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। बरेली पुलिस की टीमें राजस्थान के अजमेर, जयपुर, भरतपुर समेत पश्चिम बंगाल, दिल्ली और हैदराबाद में दबिश दे रही हैं। स्थानीय स्तर पर आईएमसी के पदाधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है। इनमें से भी कई के नंबर सर्विलांस पर लगाकर सुराग जुटाने की कोशिश की जा रही है।