फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आईपीएस साद मियां खान के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी; यह है मामला

Sat, 22 Jul 2023 10:18 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

आईपीएस साद मियां खान बरेली में तैनात रह चुके हैं। वह दहेज हत्या के एक मामले में विवेचक थे। इसी मामले में साद मियां खान अदालत में गवाही के लिए नहीं पहुंचे। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए कोर्ट ने उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है। 
विज्ञापन
आईपीएस साद मियां खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना बारादरी के दहेज हत्या के मामले में तत्कालीन विवेचक साद मियां खान गवाही के लिए कोर्ट नहीं पहुंचे। विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट अजय कुमार शाही की अदालत ने उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है। आईपीएस साद मियां खान वर्तमान में ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त हैं। 

विज्ञापन


दहेज हत्या के मुकदमे (सरकार बनाम शिवम उर्फ शुभम) में अदालत में गवाही चल रही है। इस मामले के विवेचक साद मियां खान को अदालत ने गवाही के लिए तलब किया था, लेकिन वह कोर्ट में नहीं पहुंचे। 

ये भी पढ़ेंUP: कांवड़ियों की तुलना आतंकियों से कर फंसीं CO दीपशिखा, भड़के हिंदू संगठन, 400 कार्यकर्ताओं ने घेरा दफ्तर
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट को पत्र भेजकर बताया कि वह कांवड़ मेला में कानून-व्यवस्था को लेकर व्यस्त हैं। कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर दिया। कोर्ट ने इस मामले में पुलिस उपायुक्त को अंतिम अवसर देते हुए 7 अगस्त की तारीख तय की है। इस बारे में प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी को भी पत्र भेजा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें