फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धर्म परिवर्तन का मचा शोर, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में गृह प्रवेश के नाम पर ईसाई मिशनरी के पांच लोगों की ओर से दो परिवारों का धर्मांतरण कराए जाने का शोर मचा। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंच कर विरोध जताया। मामले में अलीगंज पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि जब पुलिस मौके स्थल पर पहुंची तो मामला धर्म परिवर्तन का नहीं निकला।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नेता नितिन महाजन ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद उन्हें सूचना मिली थी कि एक गांव में दो भाइयों के मकान पर गृह प्रवेश के नाम पर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इस पर बजरंग दल के सदस्य गंगा सिंह, रवि राना, उमेश शर्मा आदि सदस्य मौके पर पहुंच गए और यह सब देखकर विरोध जताया, तब तक चंडीगढ़ से आए ईसाई मिशनरी के पांच लोग चले गए।

पुलिस पर बदसलूकी का लगाया आरोप
बजरंग दल के नेता नितिन महाजन ने बताया कि वह इस मामले की शिकायत करने पहले गैनी चौकी गए तो वहां तैनात चौकी इंचार्ज हेमंत कुमार ने धर्मांतरण कराने वालों का ही पक्ष लिया और उन्हें फटकार लगाते हुए धर्मांतरण करने वाले लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कहते हुए टरका दिया। इसके बाद यहां से तमाम कार्यकर्ता धर्मांतरण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए थाना अलीगंज पहुंच गए। उन्होंने थाना अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला को सारे प्रकरण से अवगत कराया। उनका आरोप था कि गरीब लोगों को रुपये का लालच देकर धर्म परिवर्तन का खेल क्षेत्र में एक साल से चल रहा है।
विज्ञापन

मामला निकला फर्जी

थाना अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला ने इस मामले को फर्जी बताते हुए कहा कि आर्टिकल के एक धारा के तहत किसी को भी अपना धर्म परिवर्तन करने का अधिकार है, लेकिन डरा धमका कर या प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें