फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शादी की तारीख हुई तय, युवक मुकरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक से तय की थी। शादी जिस समय तय की थी, उस समय युवक कोर्ट में चपरासी के पद पर तैनात था। इसके बाद उसका चयन लेखपाल के पद पर हो गया। इसके बाद युवक शादी से मुकर गया, जिसकी शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली से की गई।
विज्ञापन

एसएसपी बरेली के अनुसार लड़की पक्ष थाने भमोरा पहुंचा, जहां तय हुआ की 15 जुलाई को दोनों की शादी बरेली एक मंदिर में संपन्न होगी। इसमें लड़की लड़के पक्ष को 25 लाख रुपये उपहार स्वरूप देगा। इसके बाद लड़की पक्ष में विवाह को लेकर कार्यक्रम चलने लगे और कार्ड भी छप गए। जब लड़की पक्ष ने सारी तैयारी के साथ बरेली स्थित मंदिर पहुंचा तो पता चला लड़के ने अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया है। परिजन घर पर ताला डाल फरार हो गए हैं। लड़की पक्ष ने भमोरा थाने पहुंच कर शिकायत दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें