भोजीपुरा में दांव लगाते पहलवान।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
भोजीपुरा। धौंराटांडा के समीपस्थ गांव परसूनगला में चल रहे दंगल में कुश्ती लड़ने का ख्वाब लेकर आई देहरादून की नेहा तोमर को निराश होकर लौटना पड़ा। कुश्ती में मर्द उसने लड़े नहीं और महिला पहलवानों को कमेटी बुला नहीं सकी। अन्य मुकाबले में नेपाल के शंकर ने राजस्थान के मक्खन सिंह को हराया।
भोजीपुरा इलाके के कस्बा धौंराटांडा के समीपस्थ गांव परसूनगला में चल रहे दंगल में नेहा तोमर की कुश्ती को देखने के लिए दूर दराज से भीड़ सोमवार को पहुंची। भीड़ को देख कमेटी 25 रुपये से 50 रुपये टिकट भी कर दिया। नेहा की देहरादून के ही पारस से कुश्ती होनी थी। नेहा तोमर ने बताया कि पारस ने कुश्ती लड़ने से इनकार कर दिया। इधर, नेपाल के शंकर और राजस्थान के मक्खन सिंह की कुश्ती हुई। बीस मिनट तक चली रोमांचक कुश्ती में शंकर थापा ने मक्खन सिंह को चित कर दिया। झांसी के राहुल और जामा मस्जिद दिल्ली यासीन के बीच चली आधा घंटे कुश्ती बराबरी पर छूटी।
पहलवान के आरोप पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख उखड़े
राहुल और यासीन के बीच चल रही कुश्ती के दौरान एक पहलवान दूसरे को धोखे से पटक दिया। सभी ने कहा कि यह कुश्ती नहीं मानी जाएगी। इस पर पहलवान ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर राजेंद्र पाल सिंह गंगवार पर बेईमानी का आरोप लगा दिया। इसके बाद पूर्व प्रमुख उखड़ गए। उन्होंने पहलवान को खरी खोटी सुना दी। खजुआ जागीर के पूर्व प्रधान अब्दुल बली मोहम्मद ने उन्हें शांत किया।