फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरो से कम नबंर मिले तो क्या, करेंगे बीएड

Sat, 25 Jun 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन साल पहले तक बीएड की काउंसिलिंग में मौका मिलना बड़ी बात थी लेकिन इस बार बीएड कॉलेजों की सीटें भर ही नहीं पा रही हैं। यही कारण है कि प्रवेश परीक्षा में बैठने वाले हर अभ्यर्थी को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है। केसीएमटी में -3 नंबर वाले अभ्यर्थी भी काउंसिलिंग में शामिल हुए। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के काउंसिलिंग केंद्र पर तीन और पांच नंबर पाने वाले अभ्यर्थियों ने भी काउंसिलिंग कराई।  
विज्ञापन

बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में जिन अभ्यर्थियों को शून्य से कम यानी माइनस में नंबर मिले हैं, उन्होंने भी शुक्रवार को काउंसिलिंग कराई। दरअसल शुक्रवार को 250001 रैंक से ऊपर के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग थी। इसमें सात नंबर से कम वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। बीएड की परीक्षा में बैठे सभी अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग का मौका दिया गया। माइनस 3 नंबर पाने वाले राकेश कुमार, माइनस 2 नंबर पाने वाली रेखा रानी, जीरो नंबर पाने वाली सुनीता सिंह, तीन नंबर पाने वाले सुमित कुमार, पांच नंबर पाने वाले आरिफ खान ने भी काउंसिलिंग कराई। ऐसे अभ्यर्थियों ने अपने कॉलेज भी लॉक कर दिए हैं।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में 531, केसीएमटी में 511 और फ्यूचर कॉलेज में 454 अभ्यर्थियों ने फीस जमा कर काउंसिलिंग में हिस्सा लिया। अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से देर शाम तक काउंसिलिंग चलती रही। अब शनिवार को बाकी रहे अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। जो अभ्यर्थी रैंकवार काउंसिलिंग नहीं करा पाए, वे शनिवार को काउंसिलिंग करा सकते हैं। 
विज्ञापन

25 जून तक सभी अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कर 26 जून तक अंतिम सीट आवंटन सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद बीएड की जितनी भी सीटें खाली रह जाएंगी, उन्हें भरने के लिए जुलाई के पहले सप्ताह में पूल काउंसिलिंग होगी। इसमें सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश पाने का एक और मौका मिलेगा।
विज्ञापन

केसीएमटी में -3, -2 और जीरो नंबर वाले कई अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई है। उन्होंने अपने कॉलेज भी लॉक कर दिए हैं। 
- डॉ. आरके सिंह, केसीमएटी 
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पांच नंबर पाने वाले आठ अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई है। इस बार सभी अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है। 
- डॉ. एसएस बेदी, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें