बरेली। उत्तरायणी जन कल्याण समिति की हाइडिल गेस्ट हाउस में आयोजित सभा में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इस बार उत्तरायणी मेले का आयोजन न करने का निर्णय लिया गया। इसके स्थान पर 14 जनवरी को नेहरू युवा केंद्र में दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक खिचड़ी भोज का आयोजन होगा। आम सहमति से यह भी तय किया गया कि समिति का कोई भी व्यक्ति विधानसभा चुनाव लड़ता है तो सभी सदस्य उसकी पूरी मदद करेंगे। सभा की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट और संचालन महासचिव दिनेश चंद पंत ने किया।