फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सौ बेड अस्पताल में सैंपल रखने की जगह नहीं , सैंपलिंग बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शासन की ओर से सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने रिकॉर्ड सैंपल लेने शुरू कर दिए हैं। इसका नतीजा यह है कि अब सैंपल स्टोर करने के लिए जगह ही नहीं बची है। लिहाजा, शनिवार को तीन सौ बेड के अस्पताल में सैंपलिंग नहीं की गई। सैंपल देने पहुंचे लोगों को परेशान होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

तीन सौ बेड के अस्पताल में स्क्रीनिंग के बाद संदिग्धों के सैंपल लिए जाते हैं। इसके अलावा मेडिकल मोबाइल यूनिट, जिला अस्पताल, सीएचसी समेत अन्य निजी अस्पतालों के सैंपल भी तीन सौ बेड के अस्पताल में ही स्टोर किए जाते हैं। एक हफ्ते से हो रही रिकॉर्ड सैंपलिंग के चलते अब सैंपल स्टोर करने के लिए जगह ही कम पड़ गई है। लिहाजा, शनिवार को सैंपलिंग बंद कर दी गई। पहले से स्टोर सैंपल ही जांच के लिए आईवीआरआई भेजे गए। हालांकि अन्य सेंटरों पर सैंपलिंग की जाती रही। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल ने बताया कि निर्धारित संख्या में ही जांच के लिए सैंपल भेजे जाते हैं। बाकी सैंपल को स्टोर करना पड़ता है। रविवार से फिर सैंपलिंग शुरू हो जाएगी। ब्यूरो
निजी मेडिकल कॉलेज को मिली कोविड-19 जांच की मंजूरी
बरेली। संदिग्ध कोरोना संक्रमितों के सैंपल की ट्रू-नेट मशीन से जांच की अनुमति आईसीएमआर ने एसएमआरएस मेडिकल कॉलेज को भी दे दी है। इसके लिए बीते दिनों एसआरएमएस प्रशासन ने आईसीएमआर को प्रस्ताव भेजा था। प्रिंसिपल डॉ. एसबी गुप्ता ने बताया कि मंजूरी मिलने के साथ ही, जांच शुरू हो गई हैं। सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर ही जांच की जा रही है। जांच का नतीजा तुरंत आने से अब मरीजों में संक्रमण का जल्दी पता चल सकेगा। इससे एक ओर संक्रमण का फैलाव कम होगा, दूसरी और मरीजों को भी राहत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें