फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिन बरसे चले गए बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लोगों को सोमवार को भी गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आसमान में बादल तो मंडराए मगर बिना बरसे ही चले गए। हालांकि अनुकूल माहौल बनने पर मौसम विभाग ने बारिश के आसार जताए हैं। साथ ही, करीब हफ्ते भर तक बादलों के मंडराते रहने से गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

सोमवार को पिछले दिनों की ही तरह सुबह से तेज धूप निकली। गर्मी से बेहाल हो रहे लोगों को दोपहर एक बजे हल्के बादल मंडराने से हल्की राहत की उम्मीद जगी। हालांकि, चल रही तेज हवा ने बादलों को ज्यादा देर तक टिकने नहीं दिया। फिर भी रहरहकर बादलों की आवाजाही जारी रही। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक मंगलवार को भी बादल मंडराएंगे। देर रात पश्चिमी विक्षोभ हावी होने के बाद बुधवार को अनुकूल माहौल बनने पर हल्की बारिश कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पहाड़ों से बादलों का प्रवेश मैदान में हो रहा है। करीब हफ्ते भर तक यह सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। सोमवार को तापमान अधिकतम सामान्य से चार डिग्री अधिक 38.5 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से तीन डिग्री कम 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी 40 फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें