फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली में जिस इलाके में हुआ था बवाल, वहां से रविवार को नहीं निकलेगा कांवड़ियों का जत्था; अनुमति निरस्त

Fri, 04 Aug 2023 06:58 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

आगामी रविवार को चक महमूद से जोगी नवादा होकर कांवड़ियों का जत्था नहीं निकलेगा। पुलिस प्रशासन ने अनुमति निरस्त कर दी है। इस जत्थे के महंत ने कहा कि प्रशासन को वादाखिलाफी नहीं करनी चाहिए, जो स्थिति है वो स्पष्ट बता दी जाए।
विज्ञापन
जोगी नवादा में कड़ी सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के जोगी नवादा में बीते दो रविवार को बवाल होने के बाद अब पुलिस प्रशासन कोई भी ढिलाई नहीं बरत रहा है। छह अगस्त रविवार को चक महमूद से जोगी नवादा होकर कांवड़ियों का जत्था निकालने को लेकर असमंजस की स्थिति खत्म हो गई है। पुलिस की ओर से बुधवार को ही अनुमति निरस्त कर दी गई थी। अब डीएम की ओर से एसीएम प्रथम एन राम ने अनुमति निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया है।

महंत बोले- वादाखिलाफी न हो, स्पष्ट करें बात

कांवड़ जत्थे के महंत राकेश कश्यप के साथ बृहस्पतिवार को दिनभर अलग-अलग बैठकें की गईं। पुलिस प्रशासन के लोगों के साथ उनकी बैठकें बेनतीजा रहीं। शाम ढले कश्यप ने बताया कि वह लोग इसी रविवार को जत्था ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसकी अनुमति के लिए लिखापढ़ी की गई है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिना चालक दौड़ी रोडवेज बस: अचानक हुई स्टार्ट और चलने लगी, रेस्टोरेंट में घुसी; लोगों ने भागकर बचाई जान

अब उन्हें बताया जा रहा है कि अनुमति निरस्त की जा रही है। उनसे स्पष्ट बात नहीं की जा रही है। कुछ कागजात फाड़ दिए गए। प्रशासन को वादाखिलाफी नहीं करनी चाहिए, जो स्थिति है वो स्पष्ट बता दी जाए। हम अपने साथियों से बात कर निर्णय ले लेंगे।

विज्ञापन

फायरिंग के आरोपियों की मिली लोकेशन

फायरिंग कर कांवड़ यात्रा में माहौल बिगाड़ने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं। फरार आरोपियों की लोकेशन उत्तराखंड में मिली थी जिस पर टीम ने दबिश दी पर दोनों फरार हो गए। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि आरोपी बार-बार जगह बदल रहे हैं। उन्हें जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

अफसरों के संग फोर्स ने किया रूट मार्च

जोगी नवादा में अधिकारियों के साथ पुलिस और आरएएफ ने रूट मार्च किया। गलियों में भी जाकर पुलिस ने घरों की छतों पर पत्थरों की स्थिति देखी। साथ ही संदिग्धों व वीडियो में आ रहे लोगों की तलाश की, हालांकि कुछ खास नहीं मिला।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें