No open locks of toll plaza, silence
- फोटो : NAWABGANJ
लालगोपालगंज। नवाबगंज इलाके के अंधियारी स्थित टोल प्लाजा का ताला सोमवार को भी नहीं खुला। दफ्तर, केबिन, मेडिकल रूम के साथ परिसर में सन्नाटा पसरा रहा।
सुरक्षा के लिहाज से शनिवार की रात हुई वारदात के बाद ही पुलिस ने पूरे परिसर को सील कर दिया था। तालाबंदी के बाद हाईवे पर बेरोकटोक वाहनों की आवाजाही चलती रही। हालांकि टोल से जुडे़ लोगों ने कैश, सीसीटीवी फुटेज आदि का हवाला देकर ताला खोलने की मांग की, मगर पुलिस ने मना कर दिया।
वहीं टोल प्लाजा से जुड़े लोगों का सोमवार को नवाबगंज थाना परिसर में जमावड़ा लगा रहा। पुलिस से दोनों पक्षों के बीच सुलह, समझौता करने का दबाव भी बनाया गया। मगर बताया जाता है कि पुलिस ने हामी नहीं भरी। इससे प्लाजा के शुभ चिंतकों को मायूसी हाथ लगी। पुलिस ने नामजद आरोपियों को जेल भेज घटना में शामिल अज्ञात की सरगर्मी से तलाश में जुटी है।