फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल सुबह लागू होगा डायवर्जन, बरेली-बदायूं रोड पर भारी वाहनों की नो एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कांवड़यात्रा को लेकर दोबारा नए सिरे से ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। भारी वाहनों के लिए डायवर्जन तीन दिन शनिवार, रविवार और सोमवार और हल्के वाहन व रोडवेज बसों के लिए दो दिन रविववार, सोमवार को रहेगा। डायवर्जन के दौरान बरेली- बदायूं रोड पर भारी वाहन नहीं चलेंगे। भारी वाहनों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन शनिवार सुबह सात बजे से सोमवार शाम छह बजे तक लागू रहेगा। महाशिवरात्रि पर्व 30 जुलाई को भी ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन

डायवर्जन के दौरान बरेली से रामगंगा की ओर भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। बरेली से आगरा जाने और आने वाले भारी वाहन (ट्रक, मिनी ट्रक, डीसीएम आदि) इन्वर्टिस तिराहा, बड़ा बाईपास, मिलक रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, गुन्नौर, नरौरा और अलीगढ़ होकर चलेंगे। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के भारी वाहन जीरो प्वाइंट होकर जाएंगे और आएंगे। लखनऊ से बरेली होकर दिल्ली आने जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर बड़ा बाईपास, मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, नरौरा और बुलंदशहर होकर चलेंगे। बरेली से रामपुर मुरादाबाद जाने आने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास होकर चलेंगे।

रोडवेज बसें और हल्के वाहन
रोडवेज बसों और हल्के वाहनों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन सप्ताह में दो दिन रविवार सुबह छह बजे से सोमवार शाम छह बजे तक होगा। पुराना बस अड्डा से रोडवेज बसें, पटेल चौक, चौकी चौराहा, बियावानी कोठी, मालियों की पुलिया, सैटेलाइट होकर चलेंगी। दिल्ली की ओर जाने आने वाली रोडवेज बसें सैटेलाइट से नरियावल, टीपी नगर, इन्वर्टिस तिराहा, बड़ा बाईपास होकर संचालित होंगी। लखनऊ की ओर से रोडवेज बसें टीपी नगर होकर आएंगी। बरेली से कासगंज एवं आगरा की ओर जाने आने वाले हल्के वाहन और रोडवेज बसें चौकी चौराहा, लालफाटक, रामगंगा, देवचरा होकर भमोरा से आंवला मुड़ने के बाद बिसौली, इस्लामनगर, बहजोई, बबराला, गुन्नौर, नरौरा, अलीगढ़ होकर चलेंगे। बरेली से बदायूं आने जाने वाले हल्के वाहन और रोडवेज बसें चौकी चौराहा, लालफाटक, रामगंगा, देवचरा, भमोरा, आंवला, कुंवरगांव होकर चल सकेंगे। बरेली और भमोरा के बीच हल्के वाहन और रोडवेज बसें डिवाइडर से एक साइड में चलेंगे और कांवड़िया दूसरी तरफ चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें