फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं, विशेष गाड़ियां ही सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। त्योहारी सीजन से पहले नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा। यात्री अब विशेष ट्रेनों का सहारा ले रहे हैं। बरेली होकर कुल 46 विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। आठ गाड़ियों के फेरों को भी बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

रेलवे ज्यादातर लंबी दूरी की नियमित ट्रेनों में दो माह पहले तक टिकट बुक कराने की सुविधा देता है। 11 अक्तूबर से नवंबर अंत तक कई बड़े त्योहार हैं। ऐसे में बरेली होकर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू, बिहार और पूर्वांचल आदि की ओर जाने-आने वाली ज्यादातर नियमित ट्रेनों में पहले से बुकिंग होने के कारण कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा।
कई गाड़ियों की स्लीपर श्रेणी में बुकिंग बंद हो गई है। यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। कन्फर्म टिकट के लिए लोग किराया ज्यादा होने के बाद भी विशेष ट्रेनों का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान ने बताया कि इस सप्ताह विशेष गाड़ियों में होने वाली टिकट बुकिंग में तेजी आई है। स्लीपर और एसी तृतीय श्रेणी के टिकटों की ज्यादा मांग है। त्योहार के दौरान यात्रियों को जंक्शन पर कोई समस्या न हो इसके लिए अभी से तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें