बरेली। रेलवे ने 13065-66 हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत में बुकिंग शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार से गाड़ी का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
बृहस्पतिवार को हावड़ा से चलने वाली इस गाड़ी में कन्फर्म टिकट नहीं है। वहीं, शनिवार को दिल्ली से चलने वाली ट्रेन में सीमित सीटें उपलब्ध हैं। 15567-66 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार एक्सप्रेस में भी वेटिंग है। इस गाड़ी का संचालन भी दोनों ओर से सप्ताह में एक-एक दिन किया जा रहा है।
20 कोच की अमृत भारत एक्सप्रेस में 11 अनारक्षित सामान्य, आठ स्लीपर और दो कोच दिव्यांगों के लिए आरक्षित हैं। गाड़ी में 1800 सीट हैं। बरेली होते हुए आनंद विहार-मोतिहारी अमृत भारत का संचालन पहले से ही किया जा रहा है। इस गाड़ी में अगले एक माह तक कन्फर्म टिकट नहीं है।
हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत का नियमित संचालन 22 और 31 जनवरी से शुरू हो जाएगा। बुकिंग खुलने के बाद इस गाड़ी में भी तेजी से टिकट बुक हो रहे हैं।
बरेली होते हुए दो अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने के बाद नियमित गाड़ियों पर यात्रियों का दबाव कम होने लगा है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक सैय्यद इमरान ने बताया कि अमृत भारत गाड़ी लग्जरी है और इसमें किराया कम है। ऐसे में लंबी दूसरी की यात्रा के लिए यह गाड़ी लोगों की पसंद बन रही है। संवाद