No call, no OTP.. 43 thousand deducted from account
बरेली। ओटीपी या फोन आए बिना सुपरसिटी में रहने वाली सुनीता शर्मा के खाते से 43 हजार रुपये कट गए। सुनीता ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची सुनीता शर्मा ने बताया कि वह ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। केनरा बैंक की ग्रीन पार्क शाखा के उनके खाते से किसी व्यक्ति ने तीन बार में 43 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। सुनीता का कहना है कि रकम निकलने के पहले न उनके पास कोई ओटीपी आया न ही कोई फोन कॉल। चार फरवरी को वह बैंक पहुंचीं और स्टेटमेंट निकलवाया तो रकम निकलने की जानकारी हुई। बैंक मैनेजर को शिकायती पत्र दिया तो सिर्फ इतना पता लगा कि उनके पैसे एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के अफसा नाम की महिला के खाते में कोलकाता में ट्रांसफर हुए हैं। एसएसपी ने साइबर सेल को जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।