फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बजट न बजरी, अधूरी सड़कों पर हिचकोले खा रहा विकास

Wed, 24 Sep 2025 02:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लोक निर्माण विभाग को लक्ष्य के सापेक्ष बजट नहीं मिला। नतीजा, कई सड़कों का निर्माण अधूरा पड़ा है। आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। 154 करोड़ रुपये की मांग संबंधी प्रस्ताव प्रमुख अभियंता और शासन स्तर पर लंबित हैं।
विज्ञापन

बरेली, शाहजहांपुर और पीलीभीत जिलों में लोक निर्माण विभाग के दो-दो और बदायूं जिले में तीन खंड हैं। हाल में ही मुख्यालय के जारी आंकड़ों के अनुसार, बरेली जोन के इन नौ खंडों में सड़क निर्माण के लिए 745.26 करोड़ रुपये मांगे गए थे। इसमें से 154 करोड़ रुपये का प्रस्ताव प्रमुख अभियंता और शासन स्तर पर लंबित हैं। इसका असर निर्माण कार्यों पर पड़ रहा है। हालांकि, मुख्य अभियंता अजय कुमार ने निर्माण प्रभावित नहीं होने का दावा किया है। उनका कहना है कि बजट के लिए प्रस्ताव भेजे जाते हैं। समय-समय पर आवंटन होता रहता है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें