आंवला। भमोरा थाना क्षेत्र के बल्लिया गांव में सोमवार को इमामबाड़े के बाहर सड़क पर नमाज पढ़ने के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपियों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया।
बकरीद की नमाज के दौरान इमामबाड़े में अधिक भीड़ हो जाने पर कुछ नमाजियों ने इमामबाड़े के बाहर सड़क पर नमाज पढ़ने की कोशिश की थी। मौके पर मौजूद थाना पुलिस ने उन्हें शासन के निर्देश का हवाला देते हुए रोक दिया था तो नमाजियों ने कहा कि वह पहले भी इसी तरह से नमाज पढ़ते हुए आ रहे हैं। पुलिस ने उनको शासन की गाइडलाइन का हवाला दिया। बाद में नमाजियों ने इमामबाड़े के अलावा अपने घरों पर नमाज अदा की थी।
इस संबंध में एसडीएम नहने राम ने बताया कि मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया था। सीओ नीलेश मिश्र का कहना है कि वे मौके पर नहीं पहुंच पाए थे। प्रभारी निरीक्षक भमोरा, ऋषि पाल सिंह, चौकी इंचार्ज बल्लिया ने नमाजियों को समझा कर मामला शांत करा दिया था। संवाद