फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डी फार्मा की फर्जी डिग्री बांटकर नौ युवकों से 34.20 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुजफ्फरनगर के बाबा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के प्रबंधक, चेयरमैन और प्रबंधक के भाई ने बरेली व शाहजहांपुर के नौ युवकों से डी फार्मा कोर्स के नाम पर 34.20 लाख रुपये ठग लिए। दो साल के कोर्स के बाद फर्जी डिग्री थमा दी। युवाओं ने यूपी फार्मेसी काउंसिल में पंजीकरण के लिए आवेदन किया तो फर्जी डिग्री की पोल खुल गई। बिथरी चैनपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव पदारथपुर निवासी माजिद अली खान की ओर से की गई शिकायत में बताया गया है कि वह 2022 में मुजफ्फरनगर स्थित बाबा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के प्रबंधक इमलाख खान, चेयरमैन इमरान खान और आरिफ खान के संपर्क में आया था। इन लोगों ने अपने इंस्टीट्यूट से डी फार्मा कोर्स कराने की बात कही थी। दो वर्ष के कोर्स का खर्च 3.80 लाख रुपये बताया था। इस पर माजिद ने अपने अन्य दोस्तों से बात की।
विज्ञापन

इसके बाद माजिद समेत उसके दोस्त आंवला थाना क्षेत्र के बिलौरी निवासी भगवान सिंह, फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव धंतिया निवासी कामरान, बहेड़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला महादेवपुरम निवासी रितिक, सचिन, मुकेश, शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना क्षेत्र के मकरंदपुर निवासी सुरेश पाल, कैंट थाना क्षेत्र के नवीनगर निवासी रिपन विश्वास, इज्जतनगर थाना क्षेत्र के करमपुर चौधरी निवासी अशोक कुमार ने डी फार्मा में प्रवेश के लिए अपने शैक्षिक प्रमाणपत्र दे दिए।
माजिद का कहना है कि इंस्टीट्यूट प्रबंधन दो साल तक उससे व उसके दोस्तों से फीस वसूलता रहा। कुछ साथियों की परीक्षा भी नहीं कराई। दो साल बाद सभी को डी फार्मा की डिग्री दे दी। जब फार्मेसी काउंसिल में पंजीकरण के लिए आवेदन किया तो पता लगा कि डिग्री फर्जी है। कॉलेज प्रबंधक, चेयरमैन से संपर्क किया तो उन्होंने राजनीतिक पहुंच का रौब दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें