फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूक बधिर बालिका से दुष्कर्म, चीख सुन मौके पर पहुंची मां तो देखा दर्दनाक मंजर

Sun, 16 Jun 2019 10:31 PM IST
राजेश सैनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने नौ वर्षीय मूक बधिर बालिका से दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर मौके पर पीड़िता की मां पहुंची तो आरोपी बालिका को छोड़कर भाग निकला। कोतवाली पुलिस ने मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन


रविवार होने के कारण मेडिकल जांच की प्रक्रिया नहीं हो सकी। एक महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी नौ वर्षीय मूक बधिर पुत्री शाम करीब सात बजे अचानक लापता हो गई। जब परिवारवाले उसकी तलाश कर रहे थे तो पड़ोसी के छप्पर से चीख सुनाई दी।

महिला ने जब जाकर देखा तो 20 वर्षीय गया प्रसाद बालिका के साथ दुष्कर्म कर रहा था। महिला को देखते ही आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गया। महिला ने अपनी पुत्री के साथ आकर कोतवाली में पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान
उप्र राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. प्रीति ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि दुर्भाग्य है कि पड़ोसियों को जिन बच्चों को संरक्षण देना चाहिए, आज उन्हीं से सबसे अधिक खतरा है। समाज को कलंकित करने वाली घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। दोषी को कड़ी सजा दिलाकर पीड़िता और उसके परिवार को न्याय दिलाने का पूरा प्रयास करेंगी। इस बाबत वह एसपी से बात करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें