फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छत से गिरा नौ वर्षीय मासूम, धक्का देने की आशंका

Tue, 20 Oct 2026 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। राजकीय डिग्री कॉलेज के पास रेशम बाग गोटिया में सोमवार शाम को खेलते के दौरान विकेश (9) छत से गिरकर घायल हो गया। परिजन उसको लेकर थाने गए। वहां से सीएचसी भेजा गया। हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां हालत नाजुक बनी हुई है। वीरेंद्र ने बताया कि बेटा सोमवार दोपहर करीब चार बजे साथी बच्चों के साथ घर की छत पर खेल रहा था। घर पर सुरक्षा घेरा नहीं है। संतुलन बिगड़ने पर विकेश छत से नीचे गिरा और बेहोश हो गया। घबराए परिजन घायल विकेश को तुरंत थाने ले गए। उनको आशंका है कि साथी बच्चों ने ही धक्का देकर गिराया है। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि बच्चा खेलने के दौरान गिरा है। धक्का देने के बिंदु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें