फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बच्चे को कुचलने पर चालक नामजद

Tue, 20 Oct 2026 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। गांव हाफिजगंज (मझरा अनिरुद्धपुर) में मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर अभिषेक (12) की मौत के बाद आरोपी चालक कल्यान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव के मदनलाल ने पुलिस को बताया कि साइकिल सवार बेटे को चपेट में लेने वाले चालक और ट्रैक्टर-ट्रॉली को आसपास मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया था। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। रिपोर्ट में एक्सीडेंटल चोट से मौत की पुष्टि हुई है। सोमवार को अभिषेक का अंतिम संस्कार किया गया। बाबा दातागंज की तहरीर पर अलीगंज के गांव कल्यानपुर निवासी कल्यान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही, अवैध खनन कर वाहनों से मिट्टी को ढोने पर रोक लगाने की मांग उठाई है। सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि आरोपी अभी हिरासत में है। पूछताछ के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें